भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। धनतेरस को लेकर पीरपैंती में पुलिस-प्रशासन चुस्त एवं चौकस दिखा। एसडीपीओ कहलगांव-2 स्नेह सेतु खुद भी भ्रमणशील होकर विधि-व्यवस्था को देख रहे थे। इंस्पेक्टर संजय कुमार सहित पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत एवं ईशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार आदि भी बाजारों में भीड़ न हो और लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए वाहनों की चेकिंग भी करते रहे।बड़ी एवं भारी गाड़ियों का प्रवेश भीड़भाड़ वाले बाजारों में न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और महिला पुलिस तैनात दिखी। जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी भी मुस्तैद थे। खुद सीओ चंद्रशेखर कुमार, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीपीआरओ कामेश्वर नारायण आदि भी क्षेत्र में भ्रमणशील होकर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: दीवाली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम यह भी पढ...