Bhagalpur News: धनतेरस पर निकाला गया कलश शोभायात्रा
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। ग्राम पंचायत गनगनियां पंचायत स्थित वैष्णवी काली मंदिर से धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या आशा जायसवाल, पूर्व मुखिया ओम प्रकाश पासवान, सरपंच विजय दास, वैष्णवी काली पूजा समिति के अध्यक्ष संजय तांती आदि कलश शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। महिला श्रद्धालुओं ने कलश लेकर पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया। कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु काली स्थान प्रांगण से जल भरने के लिए निकले। गंगा घाट पर स्थानीय पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गंगाजल कलश में भरवाया गया। महिलाएं व कन्याएं अपने माथे पर मंगल कलश लेकर पंचायत का भ्रमण करते हुए पुनः गनगनिया स्थित काली मंदिर में कलश स्थापित किया। यह भी पढ़ें- Gaya...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.