भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया थाना क्षेत्र के एक होटल के पास दो बाइक की टक्कर में तेतरी निवासी 22 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हो गई। घटना सोमवार की बताई जा रही है। विशाल एक होटल में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया। हालांकि, पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तेतरी गांव में शोक का माहौल है। विशाल कुमार स्वर्गीय संजीव पोद्दार का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, वह तेतरी जीरोमाइल स्थित एक होटल में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। घटना के दिन वह परबत्ता क्षेत्र में सामान पहुंचाने के बाद होटल लौट रहा था। इसी दौरान न...