Bhagalpur News: दो बाइक की टक्कर में चालक सहित सवार घायल
भागलपुर, सितम्बर 14 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारद पुल से उधाडीह जाने वाली सड़क पर आमने-सामने दो बाइक की टक्कर से दोनों बाइक चालक एवं सवार घायल हो गए। एक बाइक चालक एवं सवार शिवशंकर साह एवं मुलचन मंडल को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज लाया गया। घायल मुलचन मंडल को मायागंज रेफर किया गया। जबकि दूसरे बाइक के चालक और सवार का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.