भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दियारा क्षेत्र दखली टोला बिहुलाधार में स्नान के लिए शुक्रवार को गई तीन बहनों की डूबने से मौत हो गई थी। तीनों बहनें करिश्मा (18), चंदा (16) और अभिलाषा (10) थीं। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर लाए गए तो चीख-पुकार और रोने-बिलखने की गूंज से गांव गूंज उठा। सभी मर्माहत दिखे। मुन्ना पासवान जो मूलतः काशपुर महेशामुंडा, कहलगांव के हैं। उनकी दोनों पुत्रियों करिश्मा और चंदा का दाह संस्कार टपूआ दियारा स्थित गंगा घाट पर कर दिया गया। दोनों बहनों के परिजनों दीपक, पंकज पासवान, अरविंद आदि ने बताया कि मुखाग्नि उनके छोटे भाई सोमनाथ ने दी। यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन पर मौत का तांडव; कहीं भाई तो कहीं बहन की गई जान, हादसों में 10 ने जिंदगी गंवाई सभी की आंखें नम थीं। तीसरी और सबसे छोटी अभिल...