भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के घाट रोड में शनिवार सुबह दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक पक्ष से अमित कुमार एवं दूसरे पक्ष से खुशबू देवी एवं जितेन्द्र कुमार साह घायल हो गए। डायल 112 की टीम ने तीनों घायलों को सीएचसी सुल्तानगंज लाया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...