भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के समरसपुर में चापानल पर पानी भरने के मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसको लेकर थाना में शिकायत की गई है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। लोदीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...