भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान मारपीट में एक पक्ष से दो लोग सुनीता देवी हरे राम यादव एवं दूसरे पक्ष से तीन लोग निर्मला देवी, करुणा देवी, संतोष कुमार घायल हो गए। सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज लाया गया। जहां सबों का इलाज किया गया। एक घायल हरेराम यादव को बेहतर इलाज हेतु मायागंज रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...