भागलपुर, अक्टूबर 16 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। बाथ थाना क्षेत्र के धांधी-बेलारी पंचायत स्थित कष्टिकरी ग्राम में दो‌ पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों से एक-एक महिला घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी सुल्तानगंज में भर्ती कराया गया। घायल नैना देवी को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं, घायल मंजू देवी का इलाज सीएचसी सुल्तानगंज में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...