Bhagalpur News: दो देसी कट्टा के साथ चार किशोर धराये
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से अरुण बोहरा की रिपोर्ट अपराध की दुनियां में कदम रखने की तैयारी में लगे चार किशोरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। झाझा थाना के सर्किल नं.एक के सहिया गांव के रहने वाले उन किशोरों के घरों से पुलिस को दो कट्टे भी बरामद होने की खबर है। बताया जाता है कि आरोपित किशोरों की उक्त जमात नशे की भी आदी हो चूकी है। जानकारीनुसार,धराए किशोरों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे कर्मा पंचायत के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के समीप पहुंच कर वहां कट्टे लहराते नजर आ रहे थे। जानकारीनुसार,शिक्षा ग्रहण करने की उम्र में भटक कर अपराध की दुनियां में कदम रखने की ओर अग्रसित होती उक्त जमात में छह किशोर शामिल हैं। बताया जाता है कि धराए किशोरों द्वारा कट्टों का जुगाड़ मुंगेर से किया गया था। बहरहाल,उक्त मामले में पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.