भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस और रविवार के अवकाश के बाद मायागंज व सदर अस्पताल का ओपीडी सोमवार को फिर से शुरू हुआ। दो दिन इलाज से वंचित रहने के बाद 17 अगस्त को ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग गई। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चेंबर, दवा काउंटर, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड केंद्र समेत पैथोलॉजी केंद्र के बाद मरीजों व उनके परिजनों की भीड़ जमा थी। डॉक्टर से दिखाने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में इलाज के लिए ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे। जेएलएनएमसीएच के विभिन्न विभागों में भी मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : दो दिन के अवकाश के बाद ओपीडी में मरीजों की भीड़ मेडिसिन, शिशु और महिला रोग विभ...