Bhagalpur News: दो दिनों से हो रही बारिश से बढ़ी परेशानी
भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड में दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोग घरों में दुबके हुए हैं और किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का एहसास बढ़ गया है। खराब मौसम के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि छठ पूजा के बाद धान की कटाई में तेजी आई थी। खेतों में काटकर पातन बिछाया गया था, जो बारिश से भीगकर बर्बाद होने के कगार पर है। बारिश नहीं थमी तो दाने काले पड़ जाएंगे और भारी नुकसान होगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम राज ने बताया कि धान की कटाई अभी प्रारंभ ही हुई है और क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद होने की आशंका यह भी पढ़ें- Purnia News: बारिश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.