Bhagalpur News: दो दिनों से शाम होते ही अंधेरे में डूब रहा कहलगांव
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। ऊर्जा नगरी कहलगांव में पिछले दो दिनों से शाम होते ही बिजली आपूर्ति ठप होने से पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अंधेरा छा जा रहा है। प्रतिदिन करीब तीन से साढ़े तीन घंटे तक बिजली बाधित रहने से भीषण गर्मी और उमस में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली नहीं रहने के कारण कई लोगों को रातजगा करने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार एससीएलडी (स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर), पटना के निर्देश पर पीएसएस की विद्युत आपूर्ति को शून्य किया जा रहा है। ग्रिड विभाग की सहायक अभियंता सुरभि सुमन ने बताया कि एससीएलडी, पटना के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति को शून्य की जा रही है। विभाग से प्राप्त निर्देश का पालन किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.