Bhagalpur News: दो छठ पर्व स्पेशल ट्रेन का नवगछिया में होगा ठहराव
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर नवगछिया के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने खातीपुरा-कामाख्या के बीच छठ पर्व विशेष ट्रेन 09711 और 09712 के परिचालन की घोषणा की है, जिसका ठहराव नवगछिया स्टेशन पर भी होगा। ट्रेन संख्या 09711 (खातीपुरा-कामाख्या स्पेशल) प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 09:15 बजे नवगछिया पहुंचेगी। इसका संचालन 29 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक कुल पांच फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन खातीपुरा (जयपुर), टूंडला, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए कामाख्या जाएगी।ट्रेन संख्या 09712 (कामाख्या-खातीपुरा स्पेशल) वापसी में प्रत्येक शनिवार को शाम 07:30 बजे नवगछिया पहुंचेगी। इसका संचालन 31 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक कुल पांच फेरे के लिए होगा।इस यह भी पढ़ें- Bhaga...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.