भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल ने शनिवार को भागलपुर स्टेशन से यात्रियों के चोरी व छिनतई के सामान के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 पर चेकिंग के दौरान संदेह पर एक युवक को पकड़ा। उसकी पहचान समजाने माली (20 वर्ष) के रूप में हुई। कार्रवाई में शामिल आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के उपनिरीक्षक पूर्णेंदु कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल उत्तम सरकार, कांस्टेबल अभिनंदन कुमार एवं कांस्टेबल बादल कुमार चौरसिया ने जांच के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल, सोने का लाकेट (मंगलसूत्र) और एक ब्लेड बरामद किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरपीएफ जवान के बयान पर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपित ...