Bhagalpur News: दो कट्टा, 36 गोली के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्माबाद गांव के बबलू मंडल को दो कट्टा, गोलियां एवं खोखों के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कस्माबाद के समीप एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के बाद टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बबलू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो कट्टा, 36 गोलियां और दो खोखे बरामद किए गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: कट्टा के साथ एक गिरफ्तार, जेल यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया: आग्येनास्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक पर प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.