Bhagalpur News: दोनों कोविड मरीज हुए निगेटिव, किए गए डिस्चार्ज
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर। मायागंज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती लोदीपुर निवासी दोनों कोविड मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। 25 जुलाई की शाम दोनों मरीजों के स्वास्थ्य जांच कर इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि दोनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब एमसीएच वार्ड में कोविड मरीजों का इलाज होगा। विभाग के सहायक प्राध्यपक डॉ. रवि आनंद को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इधर, डिस्चार्ज से पहले दोनों मरीजों ने अपने वार्ड में साफ-सफाई नहीं रहने की शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की है। कोविड संक्रमण के भय से कोई सफाईकर्मी वार्ड के अंदर नहीं गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : कोविड मरीजों ने आईसीयू में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.