Bhagalpur News: दोगच्छी एनएच 80 किनारे में बाढ़ के पानी में डूबने से अधेड़ की मौत
भागलपुर, सितम्बर 16 -- Bhagalpur News: नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के फतेहपुर-मुरारपुर इलाके से बीते सोमवार शाम खाना खाकर घर से निकले महेंद्र तांती के बेटे दिवाकर तांती (40) का शव मंगलवार दोपहर दोगच्छी एनएच 80 स्थित फोरलेन किनारे बाढ़ के पानी में मिलने से सनसनी फैल गई। पानी के ऊपर शव को उपलाते देख लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बड़ी संख्या में लोग मृतक को देखने पहुंचे। वहीं नाथनगर पुलिस भी पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से पानी के बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाथनगर इंस्पेक्टर परमेश्वर सहनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- बाढ़ के तेज बहाव में डूबने से बुजुर्ग की मौत घटना में यूडी केस दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आपदा के तहत आश्रित परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.