भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज(भागलपुर), निज संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज में देश-विदेश से आने वाले कांवरियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सुल्तानगंज आ रहे आगंतुक कांवरियों के स्वागत के लिए नगर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। यहां दिन और रात का फर्क समाप्त हो गया है। कांवरिया पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर गंगाजल अपने कांवर में लेकर बाबाधाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। बोलबम के नारे और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। नमामि गंगे घाट गुरुवार को भी कांवरियों से गुलजार रहा। प्रखंड नियंत्रण कक्ष के अनुसार, बुधवार की शाम पांच बजे से गुरुवार की शाम पांच बजे तक सामान्य बमों की संख्या 2,08890 रही। वहीं डाकबमों की कुल संख्या 982 रही। इनमें 971 पुरुष और 11 महिला बम शामिल रहीं。

भैरों बम से परेशानी कांवरियों को र...