भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सेंट टेरेसा स्कूल में बुधवार को कला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम से जुड़कर बच्चे विज्ञान व कला की बारीकियों को सीखेंगे। वहीं देश के भविष्य को उज्ज्वल करेंगे। कार्यक्रम को भागलपुर की महापौर डॉ. बसुंधरा लाल, भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर और विद्यालय अध्यक्ष सिस्टर स्कोलेस्टिका ने भी संबोधित किया। वहीं बच्चों ने नृत्य, संगीत, भाषण व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाइस प्रिंसिपल सिस्टर अमला, सिस्टर ऊषा, सिस्टर जॉन्सी, सर सेबेस्टियन आदि का सहयोग रहा। यह जानकारी स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक स...