Bhagalpur News: देवर के प्यार में महिला ने रची खुद की हत्या की साजिश, मुंबई से बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर के प्यार में महिला ने खुद के अपहरण और हत्या का नाटक रच डाला। पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला ने अपने ही घर में मुर्गे का खून और कटे हुए बाल बिखेर दिए थे। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी जांच के कारण महिला की यह साजिश बेनकाब हो गई और उसे मुंबई से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मामला बीते पांच अक्टूबर की रात का है, जब प्रखंड के एक गांव से तीन बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पंचायत के मुखिया और परिजनों ने इसकी सूचना ईशीपुर-बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार को दी। जब पुलिस महिला के कमरे में जांच के लिए पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। कमरे के फर्श पर खून फैला ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.