Bhagalpur News: दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। नवरात्र की सप्तमी पूजा के अवसर पर कहलगांव और आसपास के क्षेत्रों के दुर्गा मंदिरों में पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा वेदी पर स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजन किया गया। प्रतिमा स्थापना के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। वहीं, शाम को संध्या पूजन के बाद आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और महिलाओं द्वारा गाए जा रहे देवी भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दूसरी ओर, दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा स्थलों पर मेला भी जमने लगा है। मेले में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आनंद ले रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.