Bhagalpur News: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अकबरनगर थाना पुलिस सतर्क है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अकबरनगर थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: देवघर में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दुर्गा पूजा को लेकर काको में निकला फ्लैग मार्च, पूजा पंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.