भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: बिहपुर। प्रखंड के बभनगामा में मंगलवार को दुर्गापूजा समिति की बैठक अध्यक्ष डीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों, अष्टमी, नवमी व दशवीं पर देवी जागरण और मंदिर निर्माण कार्य तेज करने पर सहमति बनी। मंदिर परिसर में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल से मिलने हेतु पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...