Bhagalpur News: दुर्गापूजा को लेकर आज बिहपुर थाने में होगी शांति समिति की बैठक
भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: बिहपुर,संवाद सूत्र - आगामी दुर्गापूजा को लेकर बुधवार को बिहपुर थाना परिसर में दोपहर तीन बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित होगी। बैठक में बिहपुर थाना के साथ रेल थाना एवं झंडापुर थाना की संयुक्त भागीदारी रहेगी। इसमें नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ साइम रजा, बीडीओ अभिनव भारती, सीओ अदिति रंजन समेत प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी शामिल होंगे।बैठक में क्षेत्र की विभिन्न दुर्गापूजा समितियों के प्रतिनिधियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं बुद्धिजीवी भी शामिल होंगे। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा, रेल थानाध्यक्ष कुंवर प्रसाद यादव एवं झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि बैठक में दुर्गापूजा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Biharsharif...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.