भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: अररिया, एक संवाददाता। अररिया शहर के गोढ़ी चौक पर गुरुवार सुबह दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला हरिया बाद वार्ड संख्या 12 निवासी पिंकी देवी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...