भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। सड़कों पर मनमानी और अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को शहर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर प्रबंधक सह वरीय अतिक्रमण दस्ता प्रभारी असगर अली के नेतृत्व में की गई, जिसमें निगम के अफसर मनोज चौधरी और भारी संख्या में सुरक्षा बल शामिल थे। निगम की टीम दोपहर में सबसे पहले स्टेशन चौक पहुंची। वहां जांच के दौरान करीब एक दर्जन ऐसे दुकानदार चिह्नित किए गए, जिन्होंने अपनी दुकान की सीमा से बाहर सड़क पर सामान और फर्नीचर रखकर अतिक्रमण कर रखा था। टीम ने तुरंत इन दुकानदारों पर चालान काटते हुए जुर्माना लगाया।​इसके बाद अभियान का दायरा बढ़ाते हुए टीम लोहिया पुल के रास्ते गुड़हट्टा चौक से अलीगंज तक पहुंची। इस मार्ग पर भी सड़क घेरकर दुकान लगाने वालों के खिलाफ दंडात्मक क...