Bhagalpur News: दुकान का शटर उठाते ही करंट की चपेट में आया दुकानदार, मौत
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के गोलसड़क में मंगलवार की सुबह करंट लगने से 25 वर्षीय दुकानदार की मौत हो गई। दुकान के शटर में विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने जैसे ही शटर उठाया, वह करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान घोघा बाजार निवासी सुरेंद्र उर्फ खदेरन साह के पुत्र टिंकू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, टिंकू रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपनी जलपान दुकान खोलने पहुंचा था। उसने पहले दुकान के सामने झाड़ू लगाई और फिर शटर उठाने लगा। इसी दौरान शटर में प्रवाहित हो रही विद्युत धारा की चपेट में आने से उसका हाथ शटर से चिपक गया।
स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाया घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.