भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा का उत्सव संपन्न होने के बाद अब पूरा शहर रोशनी के पर्व दिवाली और छठ की तैयारियों में जुट गया है। पर्व को लेकर लोगों ने अपने घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की विशेष साफ-सफाई शुरू कर दी है। घरों और बाजारों से निकलने वाले इस अतिरिक्त कचरे के कारण शहर के विभिन्न डंपिंग प्वाइंट्स पर कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, और डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी तेजी से भर रही हैं। इस बढ़ती समस्या को समय रहते नियंत्रित करने के लिए भागलपुर नगर निगम ने कमर कस ली है और शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: 95 छठ घाटों की होगी सफाई और लाइटिंगतीन पालियों में चलेगा सफाई अभियान सोमवार से तीन पालियों में होगा कचरे का उठ...