Bhagalpur News: दीप जलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन
भागलपुर, सितम्बर 18 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को नप क्षेत्र के अब्जुगंज में उत्सव का नजारा देखने को मिला। कुटीदार संघ की ओर से आयोजित जन्मदिन समारोह में 76 दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की गई। इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर पर स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी के नेतृत्व में बजरंग बली मंदिर के सामने पंडितों से हनुमान चालीसा पाठ और मंदिर में शृंगार पूजा किए जाने के साथ साथ दीपक जलाए गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दीपोत्सव और गो पूजन कर मनाया पीएम मोदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.