Bhagalpur News: दीपावली पर ईशीपुर काली मंदिर में सजेगा मेला
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ईशीपुर का मां काली का मंदिर 157 साल पुराना है। यहां मां सबकी मुरादें पूरी करती हैं। मंदिर का कुछ वर्ष पूर्व सेवायत द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया है। हर साल श्यामा नाट्य समिति, ईशीपुर के द्वारा यहां मां की मूर्ति दीपावली की रात्रि में स्थापित कर धूमधाम से पूजा की जाती है। इस अवसर पर यहां तीन दिवसीय नाट्य मंचन, भव्य जागरण एवं आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है तथा भव्य एवं विशाल मेला भी लगता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण तकरीबन एक सौ सत्तावन वर्ष पूर्व यहां के एक सेठ जादू राय ने कराया था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रानीपोखर काली मंदिर में सजेगा मां का दरबार उन्हें कोई संतान नहीं थी, इस कारण उन्होंने माता काली से संतान की मन्नत मांगी थी। कुछ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.