भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के दीपनगर चौक पर लंबे समय से जारी पाइपलाइन लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम मरम्मत का कार्य तेजी से कर रहा है। इसके लिए चौक के पास सड़क खोदकर पाइपलाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को जलापूर्ति की समस्या और राहगीरों को यातायात असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन निगम ने आश्वासन दिया है कि आज रात तक मरम्मत का काम पूरा कर व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी। सोमवार सुबह से लोगों को निर्बाध जलापूर्ति और यातायात की सुविधा मिलने की उम्मीद है। जलकल शाखा प्रभारी वशिष्ठ नारायण चौधरी ने बताया कि पाइपलाइन ब्रिटिश जमाने की होने के कारण इसके कलपुर्जे आसानी से स्थानीय बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। विशेष मरम्मत सामग्री कोलकाता से मंगानी पड़ी। इसके अलावा, ट्...