Bhagalpur News: दिवाली और छठ की तैयारी में जुटे लोग, डीएल बनवाने वालों की संख्या घटी
भागलपुर, नवम्बर 6 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। आगामी दिवाली और महापर्व छठ को लेकर भागलपुर स्थित परिवहन कार्यालय में सन्नाटा देखने को मिल रहा है। त्योहारी मौसम की व्यस्तता के कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और अन्य वाहनों के कागजी काम निपटाने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी जा रही है। सामान्य दिनों में जहां लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें लगती थीं और रोजाना 100 से अधिक आवेदन आते थे, वहीं अब यह संख्या सिमटकर 30 से 40 तक पहुंच गई है। ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे स्लॉट खाली पड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.