भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। आसमान में अधिकांश समय घने बादल छाए रहे। तेज हवा भी साथ-साथ चलती रही। दिनभर धूप नहीं निकलने से तापमान में चार डिग्री की कमी आई। दिन का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान सबौर समेत आसपास के क्षेत्र में 20 मिलीमीटर बारिश हुई।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठी हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसमी सिस्टम में बदलाव आया है। गुरुवार को भी भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना, बारिश का सिलसिला जारी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और हल्की ...