Bhagalpur News: दिनभर तेज धूप की जलन से लोग रहे बेहाल
भागलपुर, अगस्त 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर । जिले में रविवार सुबह से लेकर दोपहर बाद तक तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ा। आसमान में सफेद कपासी बादलों की आवाजाही के बीच धूप व छांव का खेल जारी रहा। इस दौरान सूरज के तेवर काफी तल्ख रहे। तेज धूप की जलन से लोग बेहाल रहे। दोपहर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोगों को 43 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। सुबह में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 12 अगस्त के दौरान भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : तेज धूप की जलन से लोग हुए बेहाल एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.