भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: सुपौल से रवि की रिपोर्ट पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर इलाके में सनसनी फैला दी। झड़का नहर के समीप घात लगाकर किए गए इस हमले में युवक के सीने में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे पहले किशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायल की पहचान गौरगढ़ वार्ड 5 निवासी भूमि यादव के 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रंजीत सोमवार को अपनी मौसी के घर झड़का गया था। मंगलवार सुबह वह घर लौट रहा था। इसी दौरान झड़का नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर अचानक फायरिंग कर दी। एक गोली सीधे उसके सी...