Bhagalpur News: दस वर्षों से फरार दो आरोपितों के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उत्पाद अधिनियम से जुड़े वर्ष 2016 के एक मामले में लगभग दस वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों के आवास पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने नगर क्षेत्र के एलसीटी घाट रोड, हाथी गेट के पास रहने वाले आरोपित ललन कुमार ठाकुर एवं राजा कुमार सिंह के आवास पर विधिवत इश्तेहार चस्पा करते हुए उन्हें अविलंब न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.