Bhagalpur News: दस्तावेजों के सत्यापन के बाद खुलेगा वित्तीय बिड
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर। नगर निगम की ओर से बीते दिनों 18 करोड़ रुपये से भी अधिक राशि का प्राक्कलन कर 92 योजनाओं का टेंडर निकाला था। इसको लेकर कुछ दिन पूर्व ही टेक्निकल बिड खोला गया था। जिसमें 7 योजनाओं में सिंगल टेंडर होने की वजह से उसे रीटेंडर में डालने की बात कही गई थी। योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद ने बताया कि टेक्निकल टेंडर में जिन संवेदकों का सफल टेंडर हुआ था उनसे दस्तावेज प्राप्त किए जा चुके हैं। उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद वित्तीय बिड खोली जाएगी। सफल टेंडरों की फाइनल सूची निकलने के बाद ही जिन योजनाओं का टेंडर सफल नहीं हो सका है उनका रीटेंडर निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.