Bhagalpur News: दलिया वार्ड दो में बारिश से नारकीय स्थिति
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट लगातार हो रही बारिश के कारण दलिया पंचायत के वार्ड संख्या दो में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क एवं गलियों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा नालियों की सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.