Bhagalpur News: दर्जनों गांवों में पांच घंटे बिजली गुल, लोग रहे परेशान
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर के श्रीरामपुर, खेरैहिया, बसंतपुर, भुवालपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों में गुरुवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह लगभग 10 बजे बिजली कटने के बाद दोपहर करीब तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित होने से काफी दिक्कत हुई। बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर आशीष ने बताया कि 33 हजार वोल्ट लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी को दूर कर दिया गया है और अब सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.