Bhagalpur News: दक्षिणी वारने पंचायत भवन में आज लगेगा सहयोग शिविर
भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र की दक्षिणी वारने पंचायत स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनेंगे तथा योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन करेंगे। शिविर के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा एवं अन्य विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से शिविर में भाग लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना है। शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.