Bhagalpur News: दक्षिणी क्षेत्र में एक दशक से बदहाल गौराचौकी रोड, नाले का पानी सड़कों पर बहने से लोग परेशान
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 41 अंतर्गत दक्षिणी क्षेत्र के जरलाही चौक से कासिमबाग के बीच स्थित गौराचौकी रोड बदहाल है। हर दिन हजारों लोगों और वाहनों की आवाजाही वाले इस मुख्य मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अनदेखी के कारण एक बड़ी आबादी नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर है।
सड़क की स्थिति पर पड़ताल पड़ताल में सामने आया कि यह सड़क भागलपुर नगर निगम और हबीबपुर नगर पंचायत की सीमा पर स्थित है। सीमा क्षेत्र होने के कारण विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। स्थानीय निवासी मासूम अंसारी और संजय तांती ने बताया कि नगर निगम द्वारा करीब 11 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण कराया गया था, जो समय के साथ पूरी तरह जर्जर हो चुका है। निगम अपनी ओर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.