भागलपुर, नवम्बर 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अब थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग 18 माह तक सुरक्षित रखना होगा। प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश व गृह विभाग के पुराने संकल्प को दोहराते हुए पुलिस कप्तानों को निर्देश दिया। आयुक्त ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन एवं संचालन के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलओसी) की बैठक में समीक्षा की। बैठक में आईजी के अलावा भागलपुर और बांका के डीएम, एसपी भी मौजूद रहे। बैठक में आयुक्त ने रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने को कहा। आयुक्त ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय ने एपीएल (सीआर) संख्या 3543/2020 में पारित न्यायादेश तथा गृह विभाग के संकल्प के अनुपालन में प्रत्येक थाने में सीसीटीव...