भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट पलासी थाना परिसर में विभिन्न मामले में पकड़ाये गये दर्जनों बाइक छोटी वाहनों की स्थिति बद से बद्तर हों गई है। वहीं थाना की भूमि भी कम पड़ गया है। पकड़ाये गये वाहनों की यह स्थिति ऐसी है कि कई चार चक्का वाहनों को जंगल ने पूरी तरह से ढक लिया है। दर्जनों की संख्या में बाइक में जंग लगकर सिर्फ नाम मात्र का शेष दिखने लगा है। वहीं चार चक्का वाहनों की स्थिति कमोबेश यही स्थिति हो गयी है। इस दिशा में स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। गाड़ियों को सुरक्षित रखने की कोई उचित व्यवस्था नही है। कुछ दिनों पूर्व जिला प्रशासन ने शराब के मामले में शराब के साथ जब्त बाइक का निलामी किया गया था, जिस दौरान कुछ वाहनों को निलामी के स्वीकृति के आधार पर उक्त वाहनों को थाना से रिलिज किया गया है। वहीं विभिन...