Bhagalpur News: त्योहार को लेकर ट्रेनों की सभी श्रेणियों में आरक्षण फुल
भागलपुर, सितम्बर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए भागलपुर की तरफ आने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, सूरत और अहमदाबाद जैसी लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों में सभी श्रेणियों स्लीपर से लेकर एसी कोच तक में आरक्षण पूरी तरह फुल हो चुका है। स्थिति यह है कि अक्टूबर-नवंबर में आने वाले बड़े त्योहारों के मद्देनजर अभी से नो-रूम की स्थिति बन गई है। भागलपुर आने वाली मुख्य ट्रेनों जैसे विक्रमशिला एक्सप्रेस और अंग एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। यही हाल त्योहार के बाद भागलपुर से वापस महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों का है। जहां एडवांस बुकिंग के तहत अधिकांश सीटों पर पहले ही बुकिंग हो चुकी है। यात्रियों को कंफर्म टिकट पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
भीड़ कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.