Bhagalpur News: त्योहार आते ही ट्रेनों में सक्रिय हुए अपराधी गिरोह
भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने के लिए अब अपराधियों ने तरीका बदल लिया है। अब नशा खुरानी की जगह दूसरे तरीके से आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे-जैसे बड़े त्योहारों का दौर नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। भीड़ का फायदा उठाने के लिए ट्रेनों में सक्रिय अपराधी गिरोह भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने इन बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। पिछले महज 15 दिनों के विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर छापेमारी कर 23 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.