भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शनिवार का मौसम शुष्क रहा। अधिकांश क्षेत्र में तेज धूप निकली रही। वहीं बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव के कारण लोगों को उमस का अहसास हुआ। दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26-29 जुलाई के दौरान, आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के जिलों में एक- दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने एवं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : तेज धूप से हुई दिन की शुरुआत सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत तथा दोपहर में 55-60 प्रतिशत रह सकती है। पूर्वानुमान...