भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में शंखध्वनि, घड़ियाल-घंटे और भक्ति गीतों की गूंज से शहर का वातावरण भक्तिमय हो रहा है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। शाम की आरती में शहर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, मां वैष्णो दरबार, मोहद्दीनगर, मानिकपुर, कालीबाड़ी, तिलकामांझी, गुड़हट्टा चौक, मिरजानहाट, बड़ी खंजरपुर सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। संध्या आरती के समय खासकर महिलाओं और युवतियों की भीड़ अधिक रहती है। मंदिरों और पूजा पंडालों में विश्व कल्याण की कामना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया जा रहा है। यह ...