Bhagalpur News: तीन साल से ईंटों के सहारे झुका बिजली पोल, हादसे का खतरा
भागलपुर, अगस्त 31 -- Bhagalpur News: हसनगंज, संवाद सूत्र। बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित बेरगाछी गांव में सड़क किनारे टूटकर झुका विद्युत पोल हादसे को न्योता दे रहा है।
विद्युत पोल की स्थिति पोल नीचे की ओर इस कदर झुक गया है कि वह सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर के सहारे टिका हुआ है। इसी पोल के ऊपर सोलर स्ट्रीट लाइट भी लगी हुई है, जिससे रात के समय आस-पास रोशनी होती है। ग्रामीणों के अनुसार इसी रोशनी में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हैं, जबकि दिन में बच्चे पोल के आसपास खेलते रहते हैं।
ग्रामीणों की चिंता ऐसे में पोल के अचानक गिरने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। वार्ड सदस्य मो. मेंहदी समेत ग्रामीण गुड़िया खातून, सुहानी खातून, पूर्व वार्ड सदस्य सुरेश मंडल और मो. मुस्ताक आलम ने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए बताया कि पोल काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.