Bhagalpur News: तीन सदस्यीय टीम ने प्रिंसिपल के बारे में ली जानकारी
भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। जेपी कॉलेज नारायणपुर में शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के रजिस्ट्रार रामाशीष पूर्वे, कॉलेज इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार सिंह और सिंडिकेट सदस्य डॉ. केके मंडल की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची। जांच करीब दो घंटे तक चली। टीम ने कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों के उपस्थिति की पंजी जांच की। सभी कॉलेज स्टाफ से प्रिंसिपल प्रो. इमरान खान का व्यवहार, उनके जाने-आने का समय व प्रशासनिक शैली के बारे में पूछा। एक जुलाई को इंडक्शन कार्यक्रम में देरी से आने पर छात्र संगठन के विरोध के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्राचार्य द्वारा कुलपति के संबंध में आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिपण्णी करने का आरोप है। यह भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शन में ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.